फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The accused was jailed for presenting fake documents in the court

Nainital News: कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोपी को जेल

Sun, 26 Jan 2025 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Jan 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
The accused was jailed for presenting fake documents in the court
नैनीताल। सीजेएम कोर्ट में फौजदारी के एक मामले में जमानतियों के फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोपी को तल्लीताल पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर तल्लीताल पुलिस की ओर से चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

फौजदारी अहलमत सीजेएम नैनीताल विजय जोशी ने बीते सप्ताह थाने में शिकायत करते हुए कहा था कि एक वाद में मेरठ के एडीएम सिटी की आख्या के आधार पर अभियुक्त तल्लीताल निवासी राहुल गर्ग, उक्त मामले में पैरोकार रहे रवि कुमार जैन निवासी मुल्तानगर भोला बागवत (मेरठ) व कथित जमानतीगण तल्लीताल निवासी शंकर व बाबू राम ने आपराधिक षड्यंत्र कर तथा कथित जमानतियों के फर्जी दस्तावेज व फर्जी शपथ पत्र बनाए थे, जिन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। इसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को रिहा कर दिया था। सीजेएम ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed