फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tension for rashan

लॉकडाउन में सस्ता गल्ला उपभोक्ता परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
tension for rashan
हल्द्वानी। सुबह कुछ उपभोक्ता दमुवाढूंगा स्तिथ सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर राशन के लिए पहुंचे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सस्ता गल्ला विक्रेता ने उन्हें राशन देने से इंकार कर दिया और अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने सस्ता गल्ला विक्रेता को फटकार लगाई जिसके बाद उपभोक्ता शांत हुए। रवि सनवाल ने बताया कि किसी उपभोक्ता द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। काठगोदाम गौला बैराज इलाके से भी एक सस्ता गल्ला विक्रेता की शिकायत लोगों ने की थी। शिकायत पर सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान के अभिलेख कब्जे में लेकर उससे स्पस्टीकरण मांगा गया है। राशन बांटने में किसी तरह की गड़बड़ी करने पर सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed