फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten medicinal plants will be planted at every polling station

Nainital News: हर मतदेय स्थल पर रोपे जाएंगे दस औषधीय पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Ten medicinal plants will be planted at every polling station
हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार हर मतदेय स्थल पर दस पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों को लगाने के साथ ही इनका संरक्षण भी किया जाना है। इसमें ज्यादातर औषधीय पौधे होंगे। जिन मतदेय स्थल पर दस पौधों की जगह नहीं है, वहां निकट के स्थल पर भी इसे लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र में कुल 635 मतदान केंद्र और 1005 मतदेय स्थल हैं। अब इन सभी 1005 मतदेय स्थलों पर दस-दस पौधे लगाए जाने हैं। इसमें प्रमुख रूप से सहजन, पईया, सांगर, दालचीनी, कचनार, सेलम, नीम, वाकायन के पौधे शामिल होने चाहिए। कहा गया है कि ये पौधे पांच जून से लेकर हरेला पर्व के अंत तक हर हाल में लग जाने चाहिए।
विज्ञापन



सहजन के पेड़ से कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें पोषक तत्वों, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा होती है। अन्य औषधीय पौधों में भी पोषक तत्व और बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। उनके वन प्रभाग क्षेत्र में आने वाले मतदेय स्थल के लिए मांग के आधार पर पौधे मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु बागरी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed