फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten injured including eight children in road accident in ramnagar

रामनगर में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरे टेम्पो को कार ने टक्कर मारी, आठ बच्चे समेत दस घायल

Thu, 24 Jul 2025 04:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Jul 2025 04:05 PM IST
सार

रामनगर के ग्राम गर्जिया में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। इसमें सुंदरखाल से स्कूली बच्चों को ढिकुली राजकीय विद्यालय ले जा रहे टेम्पो को गर्जिया के पास कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान आठ बच्चे, एक बुजुर्ग व टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Ten injured including eight children in road accident in ramnagar
सड़क दुर्घटना

विस्तार

रामनगर के ग्राम गर्जिया में बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सुंदरखाल से स्कूली बच्चों को ढिकुली राजकीय विद्यालय ले जा रहे टेम्पो को गर्जिया के पास कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान आठ बच्चे, एक बुजुर्ग व टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस व स्थानीय लोग घायलों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुचें। जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।

विज्ञापन


टेम्पो चालक रामनगर टेड़ा रोड निवासी नवीन अधिकारी ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह 7:30 बजे सुंदरखाल व देवीचौड़ गांव के स्कूली बच्चों को ढिकुली के राजकीय इंटर कॉलेज लेकर जा रहा है। आज गर्जिया के पास सामने से एक कार ने गलत साइड से आकर उनके टेम्पो पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की टेम्पो पलट गया। इसके चलते टेम्पो में सवार आठ बच्चे, एक बुजुर्ग व टेम्पो चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed