{"_id":"5d4fa9468ebc3e6cf13a39eb","slug":"tempo-driver-attempts-to-throw-a-woman-policeman-haldwani-news-hld3524993113","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने महिला पुलिसकर्मी को फेंकने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक ने महिला पुलिसकर्मी को फेंकने का किया प्रयास
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। तिकोनिया रोड पर शनिवार की सुबह टेंपो चालक ने एक महिला पुलिस कर्मी को धक्का देकर नीचे फेंकने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी का आरोप था कि उसने कुछ दूर तक घसीटा लेकिन वह टेंपो से लटक गई थी। घटना की सूचना पर सीपीयू ने आरोपी चालक को कोतवाली के पास पकड़ लिया। एसएसआई का कहना है कि महिला पुलिसकर्मी को उतार दिया था और दोनों के बीच बहस हो गई थी। इस मामले में टेंपो चालक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
एंटी ह्यूमन सेल में तैनात महिला पुलिस कर्मी काठगोदाम स्थित कमरे से शनिवार की सुबह करीब दस बजे ड्यूटी करने के लिए टेंपो में आ रही थी। एमबीपीजी के पास टेंपो चालक को चार महिला सवारी मिल गई। चालक ने महिला पुलिसकर्मी को उतारकर गली में चला गया।
इसके बाद फिर वह सवारियां बैठाने लगा। बगैर वर्दी में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने अपना परिचय दिया और कोतवाली पहुंचाने का अनुरोध किया। तिकोनिया में पहुंचने पर वह महिला पुलिस को जबरदस्ती उतारने लगा। आरोप है कि उसने चलते टेंपो से बाहर फेंकने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मी टेंपो से लटक गई।
विज्ञापन
इस बीच उसने सीपीयू को काल किया। कोतवाली के पास पहुंचते ही सीपीयू ने आरोपी चालक को दबोच लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।