फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager went to Rampur selling teddy bear, police kept running all night in fear of kidnapping

Nainital News: टेडी बियर बेच किशोर गया रामपुर, अपहरण की आशंका में रातभर दौड़ती रही पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teenager went to Rampur selling teddy bear, police kept running all night in fear of kidnapping
हल्द्वानी। डहरिया के साप्ताहिक बाजार से बुधवार रात 13 वर्षीय किशोर गायब हो गया। अपहरण की आशंका पर पुलिस और परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे। बृहस्पतिवार सुबह रामपुर से परिचित ने फोन कर लड़के के वहां होने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार किशोर साप्ताहिक बाजार में टेडी बियर बेचकर कमाए रुपये लेकर बस से रामपुर चला गया था।
विज्ञापन



रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव कूप निवासी परिवार हल्द्वानी के डहरिया स्थित तीन नंबर फार्म में रहता है। परिवार का 13 साल का किशोर बुधवार को साप्ताहिक बाजार गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई तो कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। रात 11 बजे परिजन, मोहल्ले वासी और पुलिस की टीम सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में जुट गई। साप्ताहिक बाजार के आसपास स्थित झाड़ियों, निलियम कॉलोनी की ओर के खाली खेतों में उसे खोजा गया। इस दौरान सीसीटीवी भी खंगाले गए। देर रात तीन बजे तक जब पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा तो टीम लौट गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कूप गांव से परिजनों ने किशोर के पिता को फोन कर उसके वहां होने की जानकारी दी। कोतवाल राजेश कुमार के अनुसार पूछताछ में पता चला कि किशोर ने बाजार में टेडी बियर बेचकर 400 से 500 रुपये कमाए और बस से रामपुर चला गया।
विज्ञापन



जैसे ही पुलिस को सूचना मिली एफआईआर दर्ज की गई। इसके साथ ही पुलिस टीम बच्चे की तलाश में लग गई थी। पूरी रात टीम ने आसपास के मोहल्लों के साथ ही सीसीटीवी के जरिये भी बच्चे को तलाशा। सुबह बच्चा सही सलामत मिल गया। वह अपने गांव रामपुर चला गया था। - प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed