फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teams from across the country will participate in the women's boxing competition to be held from 29th.

Nainital News: 29 से होने वाली महिला बॉक्सिंग में देशभर से पहुंचेंगी टीमें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teams from across the country will participate in the women's boxing competition to be held from 29th.
नैनीताल। नैनीताल में प्रस्तावित ऑल इंडिया एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर राज्य व जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता पर चर्चा की। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया के नेतृत्व में हुई बैठक में कोच, मैनेजर, निर्णायक, अतिथियों के रहने, टेंट, माइक सिस्टम लगाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण ने फोन पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महासचिव गोपाल खोलिया ने बताया कि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल से दस-दस, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान से नौ-नौ, यूपी से आठ, सीआईएसएफ से छह टीमों का आना तय हो चुका है। लद्दाख और जम्मू कश्मीर के अलावा एनसीओई की टीमों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आयोजक सचिव कमल जगाती ने बताया कि 29 अक्तूबर को सभी टीमें पहुंच जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद कुमार के अलावा ओलंपियन विजेंदर सिंह बेनीवाल के पहुंचने की भी उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के लिए आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर व कोच संजय अधिकारी, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन टम्टा, बॉक्सिंग कोच अजय कुमार, पुष्पा दरम्वाल, भगवत मेर, रंजीत थापा, बॉक्सर बबिता, महक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed