{"_id":"68a4e84b1ff4d0e07c035fdb","slug":"teachers-did-not-pick-up-the-chalk-students-kept-staring-at-the-blackboard-haldwani-news-c-337-1-ha11010-124727-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिक्षकों ने नहीं उठाई चॉक, ब्लैकबोर्ड ताकते रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिक्षकों ने नहीं उठाई चॉक, ब्लैकबोर्ड ताकते रहे विद्यार्थी
Wed, 20 Aug 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी जीजीआईसी स्कूल में प्रदर्शन करती अध्यापिकाएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। पदोन्नति और तबादले की प्रक्रिया नहीं होने से नाराज माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का कार्यबहिष्कार और विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कक्षाओं में बैठे विद्यार्थी ब्लैक बोर्ड को ताकते रहे लेकिन शिक्षकों ने चॉक नहीं उठाई।
कार्यबहिष्कार के चलते जिले के 194 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 45 हजार बच्चे प्रभावित हैं। मंगलवार को भी हल्द्वानी समेत जिले के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित रहा। हल्द्वानी के जीआईसी राजपुरा, पीएमश्री जीजीआईसी हल्द्वानी समेत जिले के कई विद्यालयों में राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक हड़ताल पर रहे। शिक्षकों के कार्यबहिष्कार से अभिभावक चिंतित हैं।
-
जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में दूसरे भी चॉक डाउन हड़ताल जारी रही। इस दौरान किसी भी विद्यालय में पढ़ाने का कार्य नहीं किया गया। जब तक मांगें नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। - गिरीश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ