फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   teacher transfer bhimtal

Nainital News: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में 144 शिक्षकों के तबादले

Sun, 25 Jun 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
teacher transfer bhimtal
प्रतीकात्मक।
भीमताल (नैनीताल)। जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात 144 शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत तबादले कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग भीमताल में दो माह से शिक्षकों के तबादले को लेकर कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्थवाल ने बताया कि जिले में 144 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के तबादले वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनिवार्य स्थानांतरण सुगम से दुर्गम में प्रधानाध्यापक प्राथमिक में 3, सहायक अध्यापक प्राथमिक में 18, उच्च प्राथमिक 4, अनुरोध स्थानांतरण में प्रधानाध्यापक प्राथमिक 12, उच्च प्राथमिक 2, सहायक अध्यापक प्राथमिक 25, उच्च प्राथमिक 16, अनिवार्य स्थानांतरण दुर्गम से सुगम में प्रधानाध्यापक प्राथमिक 3, सहायक अध्यापक प्राथमिक में 55, उच्च प्राथमिक में छह तबादले समेत कुल 144 तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर शिक्षकों को मनचाहे विकल्प आवंटित किए गए हैं। शिक्षकों की नई तैनाती से शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा। स्थानांतरण प्रकिया को सफल बनाने में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, धारी बीईओ अंशुल बिष्ट, सुलोहिता नेगी, मान सिंह, गीतिका जोशी, भूपेंद्र कुमार, तारा सिंह, हरेंद्र मिश्रा, सत्य नारायण लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed