फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teach children through folk culture.

Nainital News: बच्चों को लोक संस्कृति के जरिये सिखाएं

Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teach children through folk culture.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

शिक्षकों की पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आनंदा एकेडमी डहरिया में मंंगलवार से शुरू हो गई है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी और दायित्वधारी मोहन पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद के करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाएं इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यशाला में बीईओ गीतिका जोशी ने कहा कि शिक्षक पाठ्यक्रम को सांस्कृतिक तत्वों से जोड़कर रोचक बनाएं। लोक कला, लोक संगीत, नृत्य और शिल्प से बच्चे जल्दी सीखते हैं। विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी मोहन पाठक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के सपने को साकार करने में शिक्षकों की जिम्मेदारी सबसे अधिक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंदा एकेडमी के निदेशक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने की। प्रशिक्षण नई दिल्ली के पर्यवेक्षक हरीश सिंह मनराल और जिला स्रोत व्यक्ति डॉक्टर डीएन भट्ट के निर्देशन में हो रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता रवि जोशी ने नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में दिव्या पंत और भास्कर भौर्याल ने कला-शिल्प विषय पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दीक्षा बिष्ट, माया बिष्ट, गौरव जोशी, पुष्पेश सांगा, डॉक्टर हरीश चंद्र जोशी, गिरीश तिवारी, त्रिलोक बृजवासी, नमिता पाठक, निशा प्रभा चन्याल, सीमा मर्तोलिया, बबीता मेवाड़ी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed