फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxi union's strike averted on administration's assurance

Nainital News: प्रशासन के आश्वासन पर टला टैक्सी यूनियन का चक्काजाम

Sun, 10 May 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 10 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Taxi union's strike averted on administration's assurance
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा सीजन के बीच धारचूला में टैक्सी यूनियन और व्यापारियों का प्रस्तावित चक्काजाम फिलहाल टल गया है। तहसील प्रशासन और परिवहन विभाग के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने उचित कार्रवाई के आश्वासन दिए जाने के बाद यूनियन ने सोमवार को प्रस्तावित चक्काजाम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को तहसील में आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बाहरी राज्यों से आने वाली टैक्सियों के संचालन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे स्थानीय रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आदि कैलाश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल ने बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि आर्मी तिराहे और तवाघाट क्षेत्र में बाहरी टैक्सी चालकों के हिल लाइसेंस और दस्तावेज की जांच की जाएगी। साथ ही प्राइवेट वाहनों से यात्रियों के व्यावसायिक परिवहन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नबियाल ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन उग्र आंदोलन और चक्काजाम के लिए बाध्य होगी। बैठक में तहसीलदार दमन सिंह राणा, कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी, टूर ऑपरेटर हरीश कुटियाल, गुलाब कुटियाल, बृजेश नबियाल, आदित्य गर्ब्याल, महेश दताल, जगदीश सिंह बौद्ध सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तवाघाट चौराहे पर होगी बाहर से आने वाले वाहनों की जांच
एआरटीओ अभिनव गड़कोटी ने बताया कि संयुक्त टीम की ओर से तवाघाट चौराहे पर बाहरी राज्यों से आने वाली टैक्सियों की सघन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्राइवेट वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा ने कहा कि प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद बाजार बंद का निर्णय भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed