{"_id":"69fcea5f35a6153ce30737f6","slug":"taxi-traders-appeal-to-the-municipal-chairman-for-passes-nainital-news-c-238-1-shld1020-125657-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैक्सी कारोबारियों को पास के लिए पालिकाध्यक्ष से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैक्सी कारोबारियों को पास के लिए पालिकाध्यक्ष से गुहार
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में टैक्सी वाहनों के प्रवेश और पास व्यवस्था के विवाद पर बृहस्पतिवार को टैक्सी संचालकों ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय टैक्सी वाहनों को पास जारी करने की मांग उठाई। कारोबारियों ने पालिका पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए 2017 के बाद पंजीकृत कुछ वाहनों को पास जारी करने का मामला भी उठाया।
मल्लीताल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपक मटियाली, तल्लीताल एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश जोशी समेत कई टैक्सी संचालक पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीबी नंबर वाले टैक्सी वाहनों के पास रोकने से स्थानीय स्थायी निवासी भी शहर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। टैक्सी संचालकों ने मांग उठाई कि स्थानीय निवासियों के वाहनों को राहत देते हुए पास जारी किए जाएं। इस पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि मामले में हाकोर्ट में 12 मई को सुनवाई प्रस्तावित है। यदि कोर्ट से कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है तो पालिका स्तर पर बैठक कर स्थानीय लोगों को राहत देने के विकल्प तलाशे जाएंगे। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि एक ओर 2017 के बाद पंजीकृत वाहनों के पास रोके जा रहे हैं जबकि दूसरी ओर कुछ वाहनों को पास जारी भी किए गए हैं। यूनियन ने ऐसे वाहनों की सूची पालिकाध्यक्ष को सौंपते हुए जांच की मांग की। संवाद
फोटो- 07 एनटीएल 07 पी