{"_id":"6a0cbe8c63a7531bbb0bbee1","slug":"taxi-stand-closed-old-vehicles-to-undergo-inspection-nainital-news-c-238-1-ntl1001-126101-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैक्सी के पास बंद, पुरानों की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैक्सी के पास बंद, पुरानों की जांच होगी
Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका ने लेक ब्रिज शुल्क के लिए टैक्सी पास जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। पूर्व में जारी किए टैक्सी पास की भी जांच की जाएगी। इन दिनों केवल निजी वाहन स्वामियों के ही पास बनाए जा रहे हैं। लाइसेंस अनुभाग के अधिकारी संजय कनवाल ने बताया कि पालिका की ओर से लगभग दो हजार पास जारी किए जा चुके हैं। इनमें से करीब एक चौथाई टैक्सी चालकों के पास होने का अनुमान है। यह प्रतिबंध पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और उच्चाधिकारियों के आदेश पर लगाया गया है। जांच के दौरान स्थानीय पता, संबंधित प्रपत्र और आरसी में स्थानीय पते की पुष्टि की जाएगी। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर ऐसे पास रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन