फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Taxi driver and tourist Fight in Mall Road

Nainital: माल रोड पर मुरादाबाद के पर्यटकों और टैक्सी चालक के बीच मारपीट, पुलिस ने शांत कराया मामला

Fri, 16 Dec 2022 04:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी छह युवक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे। बृहस्पतिवार को इन युवकों ने घूमने के लिए दो टैक्सियां बुक की। इस दौरान एक युवक ने कार चालक को बताया कि कार के दरवाजे से करंट लग रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
Nainital News: Taxi driver and tourist Fight in Mall Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल माल रोड में बृहस्पतिवार को पर्यटकों और टैक्सी चालकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। पुलिस ने पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी छह युवक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे। बृहस्पतिवार को इन युवकों ने घूमने के लिए दो टैक्सियां बुक की। इस दौरान एक युवक ने कार चालक को बताया कि कार के दरवाजे से करंट लग रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। पर्यटक युवकों ने टैक्सी चालक को पीट दिया। टैक्सी चालक को पिटता देख मौके पर दूसरे कई अन्य टैक्सी चालक भी जमा हो गए और उन्होंने पर्यटकों की धुनाई लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे माल रोड में अफरातफरी मच गई। माल रोड में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस ने मुरादाबाद निवासी सैफ अली, विकास और रजा अली के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed