फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tax defaulters of the Transport Department are missing in Nainital district

Uttarakhand News: नैनीताल में टैक्स चोरों पर शिकंजा...22.68 करोड़ दबाकर लापता हैं 2982 बकाएदार, आरसी जारी

Sat, 27 Sep 2025 10:42 AM IST
हीरा मेहरा राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला
राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:42 AM IST
सार

नैनीताल जनपद में परिवहन विभाग के 2982 टैक्स बकाएदार गायब हैं, जिन पर कुल 22.68 करोड़ रुपये बकाया हैं। नोटिस न मिलने पर इन सभी की आरसी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Tax defaulters of the Transport Department are missing in Nainital district
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल जनपद में परिवहन विभाग के 2982 टैक्स बकाएदार गायब हैं। नोटिसों का जवाब नहीं मिलने पर सभी को आरसी जारी हुई है। कई बकाएदार नौ से दस साल पुराने हैं। तमाम के पते गायब और दिए गए नंबर सेवा में नहीं हैं। बकाएदारों से परिवहन विभाग को 22.68 करोड़ वसूलने हैं। अब विभाग नए कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड के साथ स्थानीय पते की पुष्टि भी कर रहा है, ताकि ऐसी स्थिति न आए।

विज्ञापन

कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स पर विभाग की आय टिकी है। परिवहन विभाग के पास 26 हजार से ज्यादा गुड्स वाहन, इतने ही अन्य छाेटे टैक्सी, मैक्सी वाहन रजिस्टर्ड हैं। विभाग ने टैक्स वसूली की फाइलें टटोलीं तो 20 हजार से ज्यादा बकाएदार सामने आ गए। घरों तक पहुंचने में साढ़े नौ हजार मिल गए, बाकी का अता-पता नहीं है। 29 सौ से ज्यादा बकाएदार गायब हैं। 9636 के खिलाफ 30.19 करोड़ के बकाए का नोटिस जबकि 22.68 करोड़ के बकाएदार 2982 लोगों की आरसी काटी गई है।

विज्ञापन

16807 पुराने मामले, अप्रैल से अगस्त तक बढ़ गए 3266
16807 टैक्स बकाएदार पुराने हैं। एक अप्रैल 25 से 30 अगस्त तक 3266 नए मामले सामने हैं। पुराना बकाया 52.15 करोड़ से बढ़कर 1.14 करोड़ हो गया है। 30 अगस्त तक कुल बकाएदार 20974, बकाया धनराशि 53.62 करोड़ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

9449 से सवा छह करोड़ की वसूली
अभियान चलाकर अप्रैल से अगस्त 2025 तक विभाग ने 9449 से सवा छह करोड़ की वसूली तो कर ली लेकिन यह कुल बकाया का छठां हिस्सा भी नहीं है। अभी भी 10624 तक पहुंच 47.04 करोड़ बकाया वसूलना चुनौती है।

परिवहन विभाग का 10624 बकाएदारों पर 47 करोड़ रुपये बकाया है। 9636 को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 2982 की आरसी काटी गई है। प्रशासन के सहयोग से इनकी तलाश कर बकाया वसूला जाएगा। -बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed