{"_id":"6064dd928ebc3ee6527004b3","slug":"tall-booths-will-soon-be-out-of-town-nainital-news-hld4200866139","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉल बूथ जल्द होंगे शहर से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉल बूथ जल्द होंगे शहर से बाहर
विज्ञापन
नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में लगा वाहनों का जाम।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल में यातायात व्यवस्था दुरुस्त और जाम से मुक्त रखने के लिए माल रोड से टोल बूथ को जल्द ही नगर से बाहर स्थापित किया जाएगा वाहनों की कतार से बचने के लिए फास्टैग की तर्ज पर नई व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि टोल बूथ की माल रोड पर कोई जरूरत नहीं है। इसे हल्द्वानी और भवाली रोड में स्थापित किए जाने से नगर के भीतर यातायात सुचारू रहेगा और जाम नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि मल्लीताल में पंत पार्क और बैंड स्टैंड क्षेत्र को पूरा खाली कराया जाएगा जिससे यहां भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। हाईकोर्ट की ओर से निर्धारित फड़ व्यवसायियों के अलावा किसी को भी फड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएम ने बड़ा बाजार क्षेत्र में वाहनों के खड़े रहने पर नाराजगी जताते हुए ऐसे वाहनों को सीज किए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण, सरकार के दिशा निर्देश और पर्यटन व्यवसायियों की आवश्यकताओं के बीच संतुलन कायम करने की जरूरत है। प्रशासन पर्यटन व्यवसायियों का पूरा सहयोग भी करेगा लेकिन होटल व्यवसायी भी अपने संस्थान के कर्मचारियों की जांच, मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन जरूर करवाएं जिससे कर्मचारी और पर्यटक दोनों सुरक्षित रह सकें।