फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taking advantage of lockdown, they were constructing on disputed land, case on three brothers

लॉकडाउन का फायदा उठाकर विवादित जमीन पर कर रहे थे निर्माण, तीन भाइयों पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Taking advantage of lockdown, they were constructing on disputed land, case on three brothers
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन के चलते एक विवादित भूमि पर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे, जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। एसआई अनिल आर्य ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि शक्तिनगर पूछड़ी में एक विवादित भूमि पर कुछ लोग चहारदीवारी का निर्माण कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। इस मामले में नफीस अहमद उर्फ नफी अहमद, खुर्शीद अहमद व जलीश अहमद निवासी शक्तिनगर पूछड़ी के खिलाफ धारा 188/260 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि यदि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए कोई पाया गया तो पुलिस अब उससे सख्ती से निपटेगी और मुकदमा दर्ज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed