{"_id":"6074a9478ebc3ecc5f0d1a4d","slug":"take-quick-action-to-stop-forest-fire-officer-bharathi-nainital-news-hld421471938","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाग्नि रोकने के लिए त्वरित कारवाई करें अधिकारी: भरतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाग्नि रोकने के लिए त्वरित कारवाई करें अधिकारी: भरतरी
विज्ञापन
नैनीताल में वन अधिकारियों को निर्देश देते प्रमुख वन संरक्षक।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने सोमवार को नैनीताल वन प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकारियों को वनाग्नि रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाने में लापरवाही न हो।
बता दें कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के जंगलों में लग रही आग का संज्ञान लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक भरतरी को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर भरतरी ने सोमवार को मनोरा वन क्षेत्र के लिंगाधार स्थित क्रू स्टेशन पर वनाग्नि सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल को वनाग्नि रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आदेशों का पालन करने को कहा।
प्रमुख वन संरक्षक ने रेंज में वनाग्नि रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि वनों की आग से सुरक्षा के लिए सभी को सतर्क रहना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आग की रोकथाम में प्रयुक्त उपकरणों को प्रत्येक क्रू स्टेशनों पर रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर उनका समुचित उपयोग किया जा सके। उन्होंने एनडीआरएफ की टीम को वनाग्नि रोकने के लिए तत्पर रहने को कहा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, वन संरक्षक, दक्षिणी कुमाऊं वृत्त कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल टीआर बीजूलाल आदि थे।