{"_id":"5ea9d8938ebc3e90a359b618","slug":"take-loan-from-bank-in-45min-apply-on-uno-app-haldwani-news-hld3815487168","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट में बैंक से लीजिए लोन, यूनो एप पर करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट में बैंक से लीजिए लोन, यूनो एप पर करना होगा आवेदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। कारोबार बंद होने से छोटे व्यापारी ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी लोन देने का एलान किया है। इस लोन की खास बात यह है कि आपको घर बैठे 45 मिनट के भीतर लोन मिल जाएगा। घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लोन के लिए एसबीआई के यूनो एप पर आवेदन करना होगा। खास लोन की किस्त छह माह बाद अदा करनी होगी। लोन के लिए चौबीस घंटे सातों दिन में कभी भी आवेदन किया जा सकता है। यूनो एप से हेल्थ पालिसी, टर्म इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस भी घर बैठे करा सकते हैं।
इतना ले सकते हैं लोन
पर्सनल लोन : दो लाख रुपये तक
पेंशन लोन : ढाई लाख रुपये तक
सर्विस क्लास : पांच लाख रुपये तक
त्वरित टॉपअप की भी है सुविधा
हल्द्वानी। एसबीआई ने त्वरित टॉपअप की सुविधा भी निकाली है। अगर आपने तीन लाख का लोन एसबीआई से लिया था और दो लाख रुपये का लोन अदा कर चुके हैं तो दो लाख रुपये का लोन फिर ले सकते हैं। कृषि लोने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एक एसएमएस से मिलेगी जानकारी
हल्द्वानी। आप अगर लोन लेना चाहते हैं तो आपको घर बैठे एक एसएमएस करना होगा। 567676 पर पीएपीएल लिखकर स्पेस देना होगा और अपने बचत खाते के आखिरी चार अंक लिखने होंगे। बैंक की ओर से कितना लोन दिया जाएगा, लोन मिलेगा या नहीं, दोबारा कब आवेदन करें इसकी जानकारी मिल जाएगी।
कुमाऊं में लॉकडाउन के दौरान 250 लोगों को अभी तक यूनो एप के माध्यम से लोन दिया जा चुका है। अलग-अलग लोन में ब्याज दरें अलग-अलग हैं। लोन लेने के छह माह तक किस्त नहीं देनी होगी। छह माह बाद किस्त कटनी शुरू होगी।
-राजीव रंजन, उपमहाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया