फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Take admission in MBPG college sitting at home

एमबीपीजी कॉलेज में घर बैठे लें दाखिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Take admission in MBPG college sitting at home
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को अब घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन दाखिला लेने के साथ ही प्रवेश शुल्क भी जमा कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुुरू कर दी है। रविवार को ऑनलाइन बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी, इसके बाद मेरिट में चयनित विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म भरेंगे। प्रवेश समिति द्वारा अभिलेखों की जांच के बाद दाखिला ओके किए जाने के बाद छात्र के पास एसएमएस जानएगा, तब छात्र ऑनलाइन पेटीएम या फिर किसी भी माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करेंगे और उनका दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत, परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसएन सिद्ध ने प्रेसवार्ता में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) विकसित की है। मेरिट सूची, आवेदन, शैक्षिक अभिलेख अपलोड करने, सत्यापन और काउंसिलिंग के अलावा आईकार्ड प्रिंटिंग तथा टीसी, सीसी आदि जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दाखिले में हाईस्कूल एवं इंटर के अभिलेखों के सत्यापन के किसी भी छात्र को कालेज में नहीं बुलाया जाएगा और संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से सत्यापन किया जाएगा। डॉ. पंत ने बताया कि रूसा के बजट से एक लाख 48 हजार रुपये व्यय कर प्रबंधन सूचना प्रणाली तैयार कराई गई है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिद्ध ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से 75 दिन बचेंगे।
विज्ञापन

सेमेस्टर के 784 ऑनलाइन दाखिले
हल्द्वानी। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत सबसे पहले स्नातक पंचम सेमेस्टर और पीजी के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के दाखिले शुरू किए गए। शनिवार दोपहर दो बजे तक 784 विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के साथ ही आठ लाख से अधिक शुल्क जमा कराया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed