फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tailor's assassination

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने करवाई थी दर्जी की हत्या

Fri, 10 Mar 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Fri, 10 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tailor's assassination
रामनगर पुलिस हिरासत में हत्यारा दोस्त- पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। बीती 4 मार्च को ग्राम पीरुमदारा में हुए दर्जी बीरबल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 4 मार्च को पीरूमदारा बदेशा स्टोन क्रशर के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला था।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त वीरबल निवासी पीरूमदारा मूलत: बिहार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना पता चला। सीओ ने बताया कड़ी पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी गीता देवी ने स्वीकार किया कि प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी इंद्रजीत सिंह निवासी नेता नगर दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की। पत्नी गीता ने बताया कि उसका पति उसे व बच्चों को जानवरों की तरह पीटता था।
विज्ञापन


वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी। इसलिए उसने प्रेमी इंद्रजीत के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। महिला ने बताया कि पति की हत्या से पहले उसने इंद्रजीत को पति से मिलवाकर दोस्ती करवाई। दोस्ती पक्की होने पर पति को इंद्रजीत पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च को छुट्टी थी, उसी दिन पार्टी के बहाने इंद्रजीत पति बीरबल को वन चौकी की तरफ जंगल में ले गया। जहां इंद्रजीत ने बीरबल को शराब पिलाई। नशा होने पर उसने उसका गला घोंटकर मार दिया और शव को पेड़ से लटकाकर फरार हो गया। इस काम के लिए पत्नी ने इंद्रजीत को 30 हजार रुपए देने की बात कही थी। 


सीओ ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी के पास मृतक के बाइक की चाबी भी बरामद हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई अछेंद्र कुमार के आधार पर 302, 120बी पर मुकदमा दर्ज किया हुआ था। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई राहुल राठी, सुमन पंत, कांस्टेबल नंदन नेगी, लक्खा सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed