फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Symbol of unbroken good luck on Karvachauth 13

अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवाचौथ 13 को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Symbol of unbroken good luck on Karvachauth 13
हल्द्वानी। अखंड सौभाग्य का प्रतीक प्रतीक करवाचौथ पर्व और गणेश चतुर्थी व्रत बृहस्पतिवार 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कृतिका नक्षत्र शाम 6 बजकर 41 मिनट तक होने और पूजा के समय रोहिणी नक्षत्र होने से व्रत के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है। व्रत को श्रेष्ठ गृहस्थ जीवन की रीढ़ कहा गया है जिसे पति पत्नी दोनों कर सकते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषी पंडित त्रिभुवन उप्रेती के अनुसार चंद्रोदय रात 8 बजे होने से पूजा के लिए इसके बाद का समय शुभ है। शांति, सुख, समृद्धि, अखंड सौभाग्य, धन, विद्या, बुद्धि और पुत्र प्राप्ति के लिए यह व्रत हमेशा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दिन वृष राशि में चंद्रमा होने की वजह से मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों को पहली बार इस व्रत को नहीं शुरू नहीं करना चाहिए। इस दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत कर रात को भगवान गणेश, लक्ष्मी, शिव, पार्वती, कार्तिकेय भगवान की पूजा सामर्थानुसार करनी चाहिए। चंद्रमा की पूजा कर शंख में दूध या गंगाजल डालकर कर अर्घ्य अर्पित करें।
विज्ञापन

11 शुद्ध मोदक, 11 दूब मिष्ठान, फल, नैवेद्य, दक्षिणा, वस्त्र, पान सुपारी, पंचमेवा धूप, दीप नैवेद्य अर्पित करें। इस दौरान विघ्नहर्ता गणपति भगवान से पति, पत्नी और बच्चों के दीर्घायु जीवन की कामना कर 11 घी के दीपक से चंद्रमा और गणेश गणेश भगवान की आरती उतार कर चंद्रमा के दर्शन करने से कोटि कोटि यज्ञों का फल प्राप्त होता है। घर में इस दिन गमले में दूब का पौधा रोपने से रोग शोक का नाश होता हैपीले, लाल और सफेद कपड़ों के परिधान पहन कर पूजा करने से घर के सभी दुखों का अंत होता है। इधर, ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि करवाचौथ के दिन माता करवा देवी के साथ भगवान शिव परिवार और चंद्रमा की पूजा अर्चना कर उनसे कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed