फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Swine flu investigation started in medical college

मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Swine flu investigation started in medical college
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू समेत इंफ्लुएंजा की जांच शुरू हो गई है। यह प्रदेश का पहला संस्थान है, जहां पर स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा जुटाई गई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बीमारियों की जांच के लिए दायरा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पिछले साल कोविड की जांच की सुविधा केवल मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में थी, जहां प्रदेश से आने वाले सैंपल की जांच हुई। बाद में अन्य संस्थानों ने जांच शुरू की। अब मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू समेत अन्य इंफ्लुएंजा बीमारियों की जांच सुविधा जुटाई गई है। अभी तक जांच के लिए सैंपल को नेशनल कम्यूनिकेबिल डिजीज सेंटर भेजा जाता था। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों के अनुसार मेडिकल कालेज की लैब में सौ तक सैंपल की जांच हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार यह सुविधा शुरू होने से रोग की जल्द जांच और पहचान करने के साथ नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं इंफ्लुएंजा
हल्द्वानी। डॉक्टरों के अनुसार इंफ्लुएंजा कई बार म्यूटेशन के बाद गंभीर स्ट्रेन बन जाते हैं जो फेफड़े को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कई बार रोगियों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू समेत इंफ्लुएंजा की जांच सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सहयोग से जुटाई गई है। यह प्रदेश का पहला सेंटर है जहां यह जांच सुविधा है। डब्लूएचओ के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में मीजल्स, रूबेला की जांच भी की जा रही है।
डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed