{"_id":"6a1b3a56e91bba20fa00b168","slug":"suspicious-death-of-makeup-artist-at-school-nainital-news-c-238-1-shld1023-126518-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्कूल में मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्कूल में मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत
Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कार्यक्रम के लिए आए 75 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट हरीश खोलिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में हलचल मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। हरीश खोलिया उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी थे। शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। स्कूल कर्मियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।