फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Survey work started for making master plan in Prag Farm

पेयजल के इंतजार में बीत गए बरस, रहनुमाओं को नहीं आया तरस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Survey work started for making master plan in Prag Farm
हल्द्वानी। जल जीवन मिशन के तहत नैनीताल जिले में 1100 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जा रही है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में कई मेगा योजनाओं का खाका खींचा गया है। मगर योजनाओं की हकीकत और सरकारी सिस्टम का हाल देखना है तो हल्द्वानी शहर में देख सकते हैं। यहां इंद्रानगर, गौजाजाली, दमुवाढूंगा, हरिपुर रतन सिंह और बजूनिया हल्दू में हजारों की आबादी वर्षों से पानी के इंतजार में है। मगर रहनुमाओं की अनसुनी के चलते अभी तक पेयजल संकट का कोई हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

घोड़ा बुग्गी से पानी लाकर करते हैं गुजारा
इंद्रानगर बरसाती, नूरी मस्जिद, साबरी मस्जिद, दुर्गा मंदिर इलाके में कई वर्षों से पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। 5000 से अधिक आबादी को पेयजल की किल्लत से जूझ रही है। स्थानीय लोग पेयजल को लेकर आंदोलन करते-करते थक चुके हैं। इलाके में सकरी गलियां होने के कारण विभाग के टैंकर भी नहीं पहुंच पाते। लोग घोड़ा बुग्गी से पानी लाकर अपना गुजारा करते हैं।
विज्ञापन

शकील सलमानी, इंदिरानगर
अधिकारियों की लापरवाही से घरों में नहीं आता पानी
गौजाजाली, गणपति विहार, जोशी विहार और आम का बगीचा में 80 परिवार साल भर पानी का संकट झेलते हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते घरों में पानी नहीं आता है। पेयजल वितरण प्रणाली दुरुस्त करने की जरूरत है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। विभाग टैंकर भेजकर खानापूर्ति कर रहा है, मगर घरों में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रईस अहमद गुड्डू, पार्षद, वार्ड 59
निजी टैंकर खरीदकर गुजारा करते हैं लोग
हरिपुर रतन सिंह में 50 परिवार पिछले दो साल से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। निजी टैंकर खरीदकर गुजारा करना पड़ता है। जल संस्थान साल में हजारों रुपए का बिल वसूल लेता है मगर नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकती। विभागीय अधिकारियों से फरियाद करते करते थक चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर विभाग पानी नहीं दे सकता तो पेयजल के कनेक्शन काट दे।
पी राय चौधरी, हरिपुर रतन सिंह
ट्यूबवेल बन रहा मगर पानी कब मिलेगा पता नही
बजूनिया हल्दू क्षेत्र में 50 परिवार दो साल से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सीएम पोर्टल में भी दर्ज कर चुके हैं। निजी टैंकर खरीदकर काम चलाना पड़ता है। विभाग टैंकर भेजता है लेकिन आबादी के हिसाब से यह नाकाफी साबित हो रहा है। ट्यूबवेल लगाया जा रहा है मगर इससे पानी कब मिलेगा कुछ पता नहीं है।
नरेंद्र सिंह बिष्ट, बजूनिया हल्दू
पेयजल संकट दूर करने के लिए बन रही योजनाएं
ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में पानी के संकट को दूर करने के लिए जल निगम की ओर से विभिन्न पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिन इलाकों में पानी का संकट है वहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता
......................................
इन इलाकों में ट्यूबवेल खराब
हल्द्वानी। उजाला नगर में पिछले चार दिनों से ट्यूबवेल की मोटर खराब है। इस कारण 5000 से अधिक आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। वहीं पनियाली में ट्यूबवेल की केबल खराब होने से इलाके में पानी का संकट बना हुआ है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि उजाला नगर में मोटर आ गई है। रविवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। पनियाली में मोटर निकालकर केबल जोड़ने का कार्य किया जाना है। यहां भी सुधारीकरण का कार्य चल रहा है।

पॉलीशीट क्षेत्र के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की मांग की
हल्द्वानी। वार्ड नंबर पांच के तुलसी नगर और पॉलीशीट क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। स्थानीय निवासी विक्रम अधिकारी का कहना है कि पिछले पांच दिनों से इलाके में पानी नहीं आ रहा है। निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इस दौरान मुन्ना पोखरिया, निर्मल सिंह, त्रिलोक मेहरा, मोहन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि पॉलीशीट क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कुछ इलाकों में पाइपलाइन नहीं पड़ने से पानी की दिक्कत आ रही है। रविवार से ट्यूबवेल के जरिए लोगों को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed