फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Surcharge waived off for those paying water bills before March 31

Nainital News: 31 मार्च से पूर्व पानी के बिल जमा करने वालों को सरचार्ज माफ

Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Surcharge waived off for those paying water bills before March 31
नैनीताल। जल संस्थान ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति (31 मार्च) से पूर्व पानी के बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज छूट का तोहफा दिया गया है। इस अवधि में बिल जमा करने वालों से विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। जल संस्थान के नगर में 7264 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनसे 4.43 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। इसमें से 1.15 करोड़ रुपये है सरचार्ज (विलंब शुल्क) है।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से पेयजल बिलों की वसूली के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। अभियंताओं व अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम में तीन से चार सदस्य है। विभागीय जानकारी के मुताबिक विभाग को घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही 618 होटलियर्स से 1.63 करोड़ रुपये की वसूली करनी है।
विज्ञापन

इस धनराशि में 96.42 लाख सरचार्ज है जबकि 707 सरकारी विभागों से 6.61 करोड़ रुपये की वसूली करनी है, जिसमें 2.1 करोड़ रुपये सरचार्ज है। विभाग की अपील पर शनिवार को पानी बिल जमा करने पहुंचे निजी होटलियर ने नौ लाख रुपये के सापेक्ष पांच लाख रुपये जमा किए जबकि चार लाख का बकाया माफ का लाभ उठाया। अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल ने बताया कि टीम की ओर से लोगों को विलंब शुल्क छूट की जानकारी दी जा रही है। टीम की वसूली की नियमित मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed