फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suraj massacre, slayer will make life difficult

सूरज हत्याकांड, कातिलों का कर देंगे मुश्किल जीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Suraj massacre, slayer will make life difficult
आईटीबीपी के मुख्य द्वार पर धरना प्रर्दशन करते नानकमत्ता व बिंदुखत्ता के लोग। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। सूरज हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर सूरज के परिजनों एवं नानकमत्ता के लोगों ने शनिवार से आईटीबीपी के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूरज को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी आंदोलन का समर्थन दिया और आईटीबीपी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आईटीबीपी मुख्य द्वार पर हाथों में सूरज को न्याय दिलाने के स्लोगन तख्ती लेकर बैठे नानकमत्ता क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने कहा कि जब तक सूरज हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सूरज के पिता ओमप्रकाश सक्सेना ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन हत्याकांड से पर्दा हटाने के बजाय उन्हें गुमराह कर रहा है।
जब तक आरोपी आईटीबीपी के जिम्मेदार जवानों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं होती, वह चैन से नहीं बैठेंगे।
सूरज के भाई गोविंद का कहना है कि शनिवार को हत्या में शामिल जवानों की पहचान होनी थी, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि आईटीबीपी अपने जवानों को कोतवाली भेजने से इनकार कर रही है और आईटीबीपी परिसर में ही पहचान करने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के 6 जवानों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो भर्ती प्रक्रिया के दौरान सूरज की पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे घटनास्थल पर तहसीलदार हल्द्वानी प्रहलाद राम ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और सप्ताह भर में फोरेंसिक लैब से विसरे की रिपोर्ट आने का हवाला दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर तहसीलदार बैरंग लौट गए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सूरज पिता ओम प्रकाश सक्सेना, माता बिशाखा, भाई गोविंद सक्सेना, बहन सपना सक्सेना, कन्हैया वर्मा, राज सिंह सुच्चा, बब्बर सिंह, गुरविंदर सिंह, तेजपाल सक्सेना, मोहित सक्सेना, पुतुल, मीना, निखिल मित्तल, संदीप सिंह, अंशु, कृपाल सिंह, दीपू पांडे, दीपक शर्मा, राधा कैलाश भट्ट, बसंती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed