{"_id":"68e968e9bad896cea50f4ba8","slug":"sunkia-will-be-developed-as-a-model-village-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-84-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मॉडल विलेज के रूप में विकसित होगा सुनकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मॉडल विलेज के रूप में विकसित होगा सुनकिया
Sat, 11 Oct 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। पलायन रोकने के साथ ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन ने धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। प्रशासन की ओर से गांव के ग्रामीणों को पर्यटन, बागवानी और सब्जी उत्पादन से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
इसके तहत पर्यटन विभाग स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना से जोड़ेगा। ग्रामीणों की ओर से होम स्टे के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। गांव को एप्पल मिशन के तहत सेब की बागवानी के लिए उद्यान विभाग की ओर से लाभ दिया जाएगा। सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग काम करेगा। गांव के सार्वजनिक मार्गों का निर्माण ब्लॉक स्तर से किया जाएगा। वन विभाग जलसंरक्षण के लिए चेकडैम का निर्माण, जानवरों से फसलों को बचाने के लिए फेंसिंग करेगा। महिला समूहों में पहाड़ी उत्पादों का प्रशिक्षण देने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उरेडा विभाग गांव में सोलर लाइटें लगाएगा।
कोट
- सुनकिया को मॉडल विलेज के रूप विकसित करने के लिए विभागों की मदद से विकास कार्य किए जा रहे हैं। कोशिश है कि पलायन रोककर ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध हो। - गोपाल गिरी गोस्वामी, डीडीओ