{"_id":"62474dfb162a514c661656c9","slug":"sucide-in-haldwani-haldwani-news-hld4581647139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते चालक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते चालक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजपुरा में शुक्रवार दोपहर एक टैक्सी चालक ने फंदा लगा लिया। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण तनाव और आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
राजपुरा निवासी दान सिंह बिष्ट (50) टैक्सी चलाता था। लॉकडाउन के बाद वह तीन साल से बेरोजगार था। शुक्रवार सुबह चालक की पत्नी प्रेमा और बेटा रवींद्र अपने अपने काम पर चले गए। दोपहर में दोनों घर लौटे तो दान सिंह की गर्दन पंखे से लटकी थी और उसने मफलर का फंदा बनाया था। इसके बाद आसपास के लोग चालक को फंदे से उतारकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दान सिंह की पत्नी प्रेमा ने बताया कि उसका पति नौकरी नहीं मिलने के कारण तनाव में रहता था। तनाव दूर करने के लिए वह दोस्तों से पैसा इकट्ठा कर सुबह से शराब पीता था और कोई काम भी नहीं करता था। लॉकडाउन से पहले उसने टैक्सी चलानी छोड़ दी थी। घर के खर्च की जिम्मेदारी पत्नी और नाबालिग बेटे पर थी। पुलिस का मानना है कि आर्थिक तंगी के चलते चालक ने आत्महत्या की है।