फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Submit representation to departmental competent authorities

विभागीय सक्षम अधिकारियों के समक्ष रखें प्रत्यावेदन

Sun, 13 Aug 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Submit representation to departmental competent authorities
delhi court

उच्च न्यायालय ने उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. एसएन सिद्ध की तबादले के खिलाफ याचिका निस्तारित कर दी है। कोर्ट ने याची से विभागीय सक्षम अधिकारी के समक्ष अपना प्रत्यावेदन रखने को कहा है।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की संयुक्त खंडपीठ ने की। सहायक निदेशक डॉ. एसएन सिद्ध ने उच्च न्यायालय में दायर याचिका में उच्च शिक्षा विभाग में 20 जुलाई 2017 को किए गए तबादला आदेश को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि 11 जुलाई 2005 को याची का चयन सहायक प्रोफेसर भूगोल के पद पर हुआ था। राजकीय महाविद्यालय गैरसैण में उन्होंने 28 जुलाई 2005 को कार्यभार ग्रहण  किया था। इधर, 14 दिसंबर 2016 को उनका तबादला रिक्त चल रहे सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) के पद पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने उन्हें रूसा निदेशालय (देहरादून) में कार्य सौंपा था। 20 जुलाई को उनका तबादला निरस्त कर उन्हें फिर से गैरसैंण भेज दिया है। याचिका में कहा गया कि तबादला जरूरी होने पर देहरादून के निकट महाविद्यालयों के रिक्त पदों में किया जाना चाहिए था।


सरकार की ओर से कहा गया कि याची सहायक निदेशक के पद संभालने के लिए निर्धारित सेवा अवधि अभी पूरी नहीं हो सकी थी। संयुक्त खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को निस्तारित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed