फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students without admission cards will be admitted on production of fee receipt.

Nainital News: बिना प्रवेश पत्र वाले छात्रों को शुल्क रसीद दिखाने पर मिलेगा प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students without admission cards will be admitted on production of fee receipt.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में परीक्षाओं के दौरान छात्रों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर शो नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में भारी असंतोष और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत दी है। प्रशासन के निर्देशानुसार जिन छात्रों के प्रवेश पत्र पोर्टल से घोषित नहीं हुए हैं, वे अपनी परीक्षा शुल्क रसीद का उपयोग कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे शुल्क रसीद के साथ अपना वैध परिचय पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। जिन परीक्षार्थियों का डेटा अपडेट नहीं है या जिन्हें अन्य तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं वे तुरंत डीएसबी परिसर के प्रशासनिक भवन या समर्थ पोर्टल पर संपर्क करें। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed