फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students showed strength in state level athletics

Nainital News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students showed strength in state level athletics
हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभ?
हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में सोमवार को राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता 2022 का रंगारंग आगाज हुआ। पिछले वर्ष के चैंपियन चमोली के धावक आदित्य के हाथों मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। तीन हजार मीटर दौड़ में धीरज और प्रियांशु कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। 13 जिलों के विद्यार्थियों ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को दौड़, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-19 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में टिहरी गढ़वाल के धीरज और अंडर 17 वर्ग में देहरादून के प्रियांशु कुमार प्रथम रहे। मार्च पास्ट में नैनीताल प्रथम रहा। चमोली दूसरे और चंपावत तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर ध्वजरोहण भी किया गया। जीजीआईसी हल्द्वानी, ललित महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी, खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज हल्द्वानी की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जीआईसी सुंदरखाल की बालिकाओं ने योगाभ्यास की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इनसेट
एथलेटिक्स के विजेता (क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय)
अंडर-19, 3000 मीटर दौड़ : धीरज (टिहरी गढ़वाल), रोहित राणा (द्वितीय), आदर्श यादव (देहरादून)।
अंडर- 17, 3000 मीटर दौड़ : प्रियांशु कुमार (देहरादून), सौरभ रावत (यूएस नगर)।
अंडर-17, 800 मीटर दौड़ : प्रियांशु कुमार (देहरादून), सोलित कुमार (यूएस नगर)।
अंडर-17, 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) : भारती गिरि (नैनीताल), मीनाक्षी (टिहरी)।
अंडर-19, बालिका वर्ग में चक्का फेंक : दीक्षा रावत (नैनीताल), रोशनी राणा (यूएस नगर), नेहा (पौढ़ी)।
अंडर-19, लंबी कूद : दीपेश चौधरी (हरिद्वार) अनुभव गिरि (यूएस नगर)।
अंडर-17, लंबी कूद : साहिल कुमार (नैनीताल), प्रणव चौधरी (द्वितीय)।
अंडर-19, गोला फेंक : हर्ष मोहन (उत्तरकाशी), करन (बागेश्वर)।
अंडर-17, गोला फेंक : मो. साहिल सलमानी (देहरादनू), प्रवीण पटेल (यूएस नगर)।
इनसेट
ये लोग रहे मौजूद
मुख्य अतिथि पूर्व आलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, कार्यक्रम संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, सीईओ यूएस नगर रमेश चंद्र आर्य, डीईओ माध्यमिक नैनीताल गोपाल स्वरूप भारद्वाज, बीईओ हल्द्वानी हरेंद्र मिश्रा, धारी अंशुल बिष्ट, रामगढ़ गीतिका जोशी, जिला खेल समन्वयक नैनीताल संजय वर्मा, राहुल पवार, पूरन सिंह नयाल, मनीष पवार, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीना पलियाल, सीबीएस कन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed