फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students protest in MBPG for student union elections

छात्रों ने एमबीपीजी में दिया धरना: छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने दिया आंदोलन को समर्थन, दी चेतावनी

Tue, 29 Oct 2024 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं हो पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Students protest in MBPG for student union elections
एमबीपीजी में घरेलू सामान के साथ धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं हो पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान पूर्व छात्र नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार के चुनाव न कराने के निर्णय को लोकतंत्र विरोधी बताया।

सोमवार को छात्रनेताओं ने एमबीपीजी कॉलेज के बॉस्केटबाल मैदान में टेंट लगाकर धरना दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से छात्रनेता चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सरकार, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की लापरवाही के कारण चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि अगर सरकार को चुनाव नहीं कराने थे तो शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले जारी रोस्टर में चुनाव की तिथी क्यों घोषित की गई है। चुनाव न कराने का निर्णय छात्र विरोधी है। अगर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, पूर्व उपाध्यक्ष एनडी तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व छात्रसंघ सचिव योगेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सरकार का यह निर्णय जनविरोधी है इसका हर हाल में विरोध किया जाएगा। धरने पर हर्ष शर्मा, चंदन सिंह, अजय कुमार, हर्षित भारती, उमाशंकर, विशाल भोजक, मनोज सिंह बिष्ट, ललित सिंह, राहुल पांडे आदि रहे।

विज्ञापन

कपड़े, बर्तन और अन्य सामान लाकर धरने में बैठे अध्यक्ष प्रत्याशी
एमबीपीजी कॉलेज में एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दावेदार रक्षित बिष्ट कपड़े, बर्तन और अन्य सामान लाकर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने उनकी छवि को धूमिल कर दिया है। वह वर्तमान में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे लेकिन मकान मालिक ने घर खाली करा दिया है। अब वो बेघर हो गए हैं, इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन और पुलिस जिम्मेदार है। कहा, छात्र-छात्राओं के जमा रुपयों से चुनाव लड़ रहे थे। सरकार का चुनाव न कराने का निर्णय छात्र विरोधी है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed