फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   student was found hanging under suspicious circumstances in the Kathgodam police station area of Haldwani

Haldwani: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली छात्रा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 14 Apr 2026 09:56 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 14 Apr 2026 09:56 AM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 24 वर्षीय छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। 

विज्ञापन
student was found hanging under suspicious circumstances in the Kathgodam police station area of Haldwani

विस्तार

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के हीरागढ़ दलीप सिंह स्थित घर में सोमवार सुबह 24 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा के मोबाइल से मिले अजीबोगरीब मैसेज के बाद जब उसका मुंहबोला भाई घर आया तो परिवार वालों को जानकारी हुई। कमरे में पंखे से लटकी छात्रा को उतारकर परिजन अस्पताल ले गए। पुलिस की जांच में छात्रा विवाहित निकली। वर्तमान में वह पति से वह अलग रह रही थी।

विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा दीया आर्य के पिता बसंत की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। घर में उसके अलावा तीन छोटी बहनें और मां रहती हैं। मां लोगों के घर में काम कर परिवार का गुजर-बसर करती हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह दीया के मोबाइल से लॉक खोलने वाला चार अंकों का पिन उसके मुंहबोले भाई के पास आया। इस संबंध में उसकी दीया से बात नहीं हो पाई तो वह तुरंत उसके घर पहुंचा। तब तक दीया की मां भी काम से वापस आ गई थी। जब सभी लोग दीया के कमरे में गए तो वह पंखे से लटकी थी। कमरे में दरवाजा नहीं था। आनन-फानन शव उतारकर बेस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव परिवार वालों को सौंपा गया।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती को फंदे से उतारकर परिवार वाले अस्पताल ले गए थे। जांच में उसके विवाहित होने और कुछ साल पहले पति से अलग होने की जानकारी मिली है। उसका मोबाइल साक्ष्य के रूप में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यदि परिवार वाले तहरीर देते हैं तो कार्रवाई भी की जाएगी। - अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed