{"_id":"68d6fed7a6ce7a541b0d1d47","slug":"student-union-elections-now-students-have-neither-the-enthusiasm-to-fight-nor-the-interest-to-make-others-fight-nainital-news-c-238-1-shld1023-118872-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंंघ चुनाव: अब छात्रों में न लड़ने का जोश, न लड़ाने का शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंंघ चुनाव: अब छात्रों में न लड़ने का जोश, न लड़ाने का शौक
Sat, 27 Sep 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राजनीति की प्रथम पाठशाला छात्रसंघ चुनाव से छात्रों का मोह भंग होने लगा है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर व इससे संबद्ध महाविद्यालयों में अधिकतर पदों पर इस बार प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। इससे छात्र राजनीति के लिए छात्रों में न लड़ने का जोश दिखाई दिया और ना ही लड़ाने का शौक। जिले के अधिकतर डिग्री कॉलेजों का कमोबेश यही हाल है।
हाल यह है कि इस बार डीएसबी परिसर में स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतारा। कुछ समय से सक्रिय छात्र संगठनों में पड़ी फूट इसकी एक वजह भी मानी जा रही है। डीएसबी परिसर नैनीताल में सचिव पद पर एनएसयूआई के आयुष आर्य, कोषाध्यक्ष शिवेश कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशीष कबड़वाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि वेदांत पांडे, विधि में यसिता व जैव विज्ञान में अतुल रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वाणिज्य, दृश्यकला, तकनीकी, प्रबंध, शिक्षा व कृषि में किसी प्रत्याशी ने नामांकन तक नहीं कराया।
तीन कॉलेजों में अध्यक्ष बने निर्विरोध
चुनाव मैदान में प्रतिद्वंद्वी के नहीं होने से राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय कोमल आर्या, पतलोट में एवीबीपी से हेमा और शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सुनील कुमार निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन
कुछ सेकेंड ही बोल पाए भविष्य के नेता
डीएसबी परिसर में शुक्रवार को हुई आम सभा में अधिकतर प्रत्याशियों का भाषण एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया। मात्र छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश चंद्र ने तय समय पांच मिनट से अधिक समय तक बोलकर छात्रों के सामने अपना विजन रखा। अन्य किसी भी प्रत्याशी के लिए निर्धारित समय की अलार्मिंग बेल बजाने की नौबत तक नहीं आई।