{"_id":"68d30d68b816fe958c0746cd","slug":"student-union-elections-nomination-forms-will-be-filed-today-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125696-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : आज दाखिल होंगे नामांकन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : आज दाखिल होंगे नामांकन फार्म
Wed, 24 Sep 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन फार्म दाखिल होंगे। इस बार चुनाव में सचिव पद पर गौरव तिवारी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन फार्म बिका है। कॉलेज में अध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए 147 नामांकन फार्म बिके हैं। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सबसे अधिक 72 फार्म खरीदे गए हैं।
काॅलेज में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन फार्म की बिक्री की गई। एक काउंटर पर फार्म बिक्री होने के कारण सुबह से भीड़ लगी रही। गहमागहमी के बीच निर्वाचन प्रभारी डॉ. संजय खत्री की देखरेख में चली प्रक्रिया में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए चार-चार, सचिव के लिए एक, उपसचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष के लिए छह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 23 व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए 25 नामांकन फार्म बिके। इस दौरान सहायक निर्वाचन प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र सिजवाली, सुरेश टम्टा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज में पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच काॅलेज के बाहर समर्थक छात्र-छात्राओं का जमावड़ा लगा रहा।
आज 11 बजे से जमा होंगे नामांकन फार्म
एमबीपीजी काॅलेज में दो साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। वर्ष 2024 में छात्रों ने चुनाव कराने को लेकर आंदोलन तक किया था लेकिन चुनाव टल गए थे। इस बार 27 सितंबर को चुनाव की तिथि घोषित की गई है। निर्वाचन प्रभारी डॉ. संजय खत्री ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। नामांकन फार्म जमा करने के लिए 11 काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
16 साल बाद किसी प्रत्याशी को मिलेगा निर्विरोध चुने जाने का मौका
हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज के छात्रसंघ चुनाव में ऐसा कम बार ही हुआ है जब कोई प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीता हो। काॅलेज के पूर्व छात्रनेता जगमोहन बगड़वाल ने बताया कि वर्ष 2006 और 2009 में सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था लेकिन तब से अब तक ऐसा सौभाग्य किसी को नहीं मिला। यानी काॅलेज में 16 साल बाद सचिव निर्विरोध बनने की संभावना बनी है।