{"_id":"670482b9e3911c9e9209e579","slug":"student-leaders-on-strike-in-the-university-for-student-union-elections-nainital-news-c-238-1-ntl1003-108829-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि में धरने पर डटे छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि में धरने पर डटे छात्रनेता
विज्ञापन
नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी करने को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में छात्रनेताओं ने धरना दिया। समाचार लिखे जाने तक छात्र विवि में धरने पर बैठे रहे। चेतावनी दी कि चुनाव की तिथि जारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी।
सोमवार को डीएसबी परिसर के साथ ही अन्य महाविद्यालयों के छात्रनेता कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां उन्होंनेेेेेेेेेेेेेेेेेेे सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समझाने पहुंचे प्राध्यापकों से छात्रनेताओं ने कहा कि उन्होंने पूर्व में छात्रसंघ चुनाव समय पर कराने को लेकर ज्ञापन दिया था लेकिन वर्तमान तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कहा, जब तक तिथि घोषित नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यवाहक निदेशक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी शासन को दे दी है। यहां शुभम बिष्ट, विशाल बिष्ट, करन सती, सौरभ कुमार, आशीष कबड़वाल, हर्षित अधिकारी, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष आदि मौजूद रहे।