{"_id":"688a83d5693b4ef95e0b6f1e","slug":"student-found-hanging-under-suspicious-circumstances-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108966-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली छात्रा
Thu, 31 Jul 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। भीमताल के एक कॉलेज की छात्रा का शव बुधवार की शाम पांच बजे हॉस्टल में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से झूलता मिला। शव को फांसी के फंदे से झूलता देख अन्य छात्राओं में चीखपुकार मच गई। कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रा को अचेत अवस्था में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी के चिकित्सकाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि भीमताल के एक कॉलेज की छात्रा वाश्वी तोमर (18) पुत्री रामकृष्ण सिंह तोमर निवासी वेदनाद पुरम, लखनऊ को अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल लाने तक छात्रा की मौत हो चुकी थी।
वह बीसीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत थी। भवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि छात्रा का शव हॉस्टल में फांसी के फंदे से झूलता मिला था। उन्होंने कहा कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ करने के साथ मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा।