फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student eate poison

डिप्रेशन से पीड़ित छात्रा ने खाया जहर

Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रामनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला रामनगर। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। पंपापुरी में डिप्रेशन से पीड़ित एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ला पंपापुरी निवासी सुषमा रावत (24 वर्ष) पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन में थी। उसका हल्द्वानी के मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर सुषमा ने सल्फास की गोली खा ली। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। छात्रा ने इलाज के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया। छात्रा पीएनजी महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी पूजा रावत ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डा. एचएस खड़ायत ने बताया युवती का हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर। रामनगर में लगातार जहर खाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आखिरकार यह मौत का सामान कहां से आ रहा है। डाक्टरों के अनुसार सल्फास की आधी गोली ही जानलेवा है, जो शरीर में जाकर तेजाब की तरह असर करता है। बाजार में बिकने वाले जहर पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed