{"_id":"5d76b38f8ebc3e01320288ab","slug":"student-dies-due-to-bike-sliding-in-ratighat-haldwani-news-hld3560761183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातीघाट में बाइक रपटने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातीघाट में बाइक रपटने से छात्र की मौत
विज्ञापन
09बीटीएल 10 पी मृतक सूरज सिंह मेहरा का फाइल फोटो।
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रातीघाट में सोमवार सुबह छह बजे बाइक रपटने से बाइक सवार छात्र सूरज सिंह मेहरा (21) पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा निवासी नारायण कॉलोनी बचीनगर हल्द्वानी की मौत हो गई। वह आम्रपाली इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शनिवार को देहरादून से सीडीएस का पेपर देकर लौटा था।
सोमवार सुबह सूरज हल्द्वानी से रानीखेत अपने दोस्त की आर्मी की कसम परेड में शामिल होने के लिए पल्सर बाइक (यूके 04 जेड 6264) से जा रहा था। इसी दौरान रातीघाट में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। इससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासी देवेंद्र सती और दिनेश सती ने घायल सूरज को अपनी कार से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट, एएसआई अमित कुमार, कांस्टेबल जीवन मेहरा मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल में जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही सूरज की माता कविता देवी के आंसू थम नहीं पाए। सूरज के पिता सेना में है और परिवार सूरज की एक छोटी बहन है। खैरना चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।