फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student dies, another injured in road accident

Nainital News: सड़क हादसे में छात्र की मौत, दूसरा घायल

Sat, 04 May 2024 03:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Student dies, another injured in road accident
फाइल फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। बिनसर महादेव मंदिर से दर्शन कर लौटे बाइक सवार युवकों को टोटाम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दोस्त घायल हो गया। घायल युवक का बरेली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रामनगर के गांव जस्सागांजा निवासी अभिनव (19 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार गांव के दोस्त सचिन (18 वर्ष) पुत्र अशोक चंद्र के साथ बाइक से भतरौंजखान के पास बिनसर महादेव मंदिर दर्शन करने गया था। बृहस्पतिवार शाम दर्शन करके दोनों बाइक से लौट रहे थे। इस बीच टोटाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद दोनों घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे। इसी बीच एक कार चालक दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया और दोनों के परिजनों को सूचित किया। इलाज के दौरान अभिनव की मौत हो गई जबकि सचिन को रेफर कर दिया गया। सचिन का बरेली स्थित राममूर्ति में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अभिनव इस बार 12वीं कक्षा में गया था। दूसरी ओर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed