{"_id":"a857c18b937f77c3b8370c637484dcff","slug":"student-council-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी, एनएसयूआई के बीच फंसा विवि प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी, एनएसयूआई के बीच फंसा विवि प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र परिषद के चुनाव को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच फंस गया है। दोनों संगठनों में से एक चुनाव के विरोध में और दूसरा पक्ष में है।
विज्ञापन
बुधवार को एनएसयूआई के छात्रों ने शीघ्र चुनाव कराने की मांग को लेकर विवि परिसर में प्रदर्शन किया तो कुलपति प्रो. एचएस धामी ने 9 फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया। जबकि वीसी ठीक एक दिन पूर्व एबीवीपी के विरोध को देख आठ फरवरी तक चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर चुके थे।
विज्ञापन
चुनाव के विरोध में मंगलवार को कुमाऊं भर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि में भारी उत्पात मचाकर विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का तर्क है कि चुनाव प्रतिवर्ष होेने वाली प्रक्रिया है और इसमें किसी दबाव से रोक नहीं लगनी चाहिए। विवि की ओर से अल्मोड़ा परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी को चुनाव प्रभारी बनाने के साथ चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत की गई थी तो एबीवीपी के विरोध पर इसे स्थगित करना गलत है।
विज्ञापन
कुलपति के 9 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी करने के आश्वासन पर छात्र माने। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश सचिव सूरज पांडे, तरुण, त्रिभुवन भट्ट, सुरेंद्र फर्सवान, सुनील मेहरा, हिमांशु कबडवाल, एसएस पथनी, प्रताप चौधरी, दीपक बिष्ट, उमेश सुयाल आदि शामिल थे।