फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strong winds make sleep of fruit growers

तेज हवाओं ने फल उत्पादकों की उड़ाई नींद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Strong winds make sleep of fruit growers
रामनगर/भीमताल/कालाढूंगी। (नैनीताल)। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने रविवार को फलों और नकदी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। अपनी मेहनत को बर्बाद होता देख जिले के किसान मायूस है।
विज्ञापन

रामनगर में लीची उत्पादक समिति के सचिव राकेश नंदन सिंघल और काश्तकार उदयान पंडित ने बताया कि बेमौसम बारिश से इस बार आम और लीची की फसल 50 फीसदी तक खराब हो चुकी है। कहा कि पहले ही लॉकडाउन की वजह से किसान नुकसान झेल रहे थे, क्योंकि आम और लीची के बागों में कीटनाशक के छिड़काव के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। अब मौसम से दोहरी मार पड़ी है। बताया कि सोमवार को काश्तकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रामनगर से मिलेगा।
विज्ञापन

इधर, अलचौना के किसान आनंदमणि भट्ट, शिवराज अलचौनी, लोकेश वर्मा, जंगलियागांव प्रधान राधा कुल्याल, डहरा प्रधान मनोज सिंह चनौतिया, कुकना के पूर्व प्रधान मदन नौलिया ने बताया कि बारिश और तूफान के चलते गेहूं, जौ, आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी, आडू, पूलम, खुबानी, सेब, आम और लीची की फसलें बर्बाद होने से लाखों का नुकसान हो गया। उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कालाढूंगी क्षेत्र में भी आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है। काश्तकार साबिर अंसारी, गणेश कार्की, राजकुमार पांडे, मोहन पांडे आदि ने कहा कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से आम और लीची की फसलों को 40 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed