फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Strong' on the strength of what turned out to Haldwani

‘शक्तिमान’ पर ताकत दिखाने वाला हल्द्वानी का निकला

Fri, 18 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Fri, 18 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
'Strong' on the strength of what turned out to Haldwani
भाजपा नेता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में पुलिस ने वीडियो फुटेज की जांच में पाया कि जांबाज घोड़े ‘शक्तिमान’ पर अपनी ताकत दिखाने वाला कोई और नहीं, हल्द्वानी के कमलुआगांजा का भाजपा नेता प्रमोद बोरा था।
विज्ञापन


प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नैनीताल एसओजी की टीम ने भाजपा नेता को पकड़कर बृहस्पतिवार को देहरादून पुलिस के हवाले कर दिया। पता चला है कि भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए सीएम ऑफिस पूरी तरह सक्रिय था और आला पुलिस अफसर के सीएमओ के संपर्क में थे।
विज्ञापन


देहरादून में भाजपा के प्रदर्शन और घेराव के दौरान पुलिस का घोड़ा शक्तिमान पिटाई के चलते घायल हो गया था। चोटिल होने के चलते उसे रिटायर होना पड़ा। इस मामले में मसूरी के विधायक सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला कई दिनों से सदन से लेकर सड़क तक छाया हुआ है। यही नहीं, देश में घटना को लेकर वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार करने के लिए वीडियो फुटेज का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भाजपा नेता घोड़े की लगाम खींचते हुए दिखाई दे रहा है। लगाम को पकड़ने पर घोड़ा अचानक पीछा हटा और उसके दोनों पैर गड्ढे में फंस गए। उसी दौरान घोड़े का पैर टूट गया। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग की जांच की तो पाया कि शक्तिमान पर लगाम खींचने वाला कमलुआगांजा निवासी भाजपा नेता प्रमोद बोरा है।  पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए सीएम आवास को भी जानकारी दी।


सीएम आवास से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। पता चला कि  सीएम आफिस डीजीपी के संपर्क में था। डीजीपी ने एसएसपी स्वीटी अग्रवाल को कार्रवाई के लिए फोन किया था। आदेश मिलने के बाद एसओजी की टीम सक्रिय हो गई। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम ने रामनगर के पीरूमदारा में भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया और देहरादून से आई पुलिस टीम को सौंप दिया। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कोई भाजपा नेता भी सामने नहीं आया। देहरादून पुलिस आरोपी को लेकर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed