फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stripe Meeting

स्कूलों के निर्माण में हीलाहवाली पर बिफरे डीएम

Thu, 07 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Thu, 07 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Stripe Meeting

डीएम दीपक रावत ने राजकीय इंटर कालेज पदमपुरी में बीते दो साल से निर्माणाधीन दो कमरों में छत न डाले जाने, जूनियर हाईस्कूल पतलिया में फर्श निर्माण न कराने और गेट न लगाने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को दोनो मामलों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर संबंधित ठेकेदार और शिक्षा समिति के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


डीएम बुधवार को धारी ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बीजापुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग में स्थित पुल की खराब स्थिति की शिकायत पर डीएम ने उक्त पुल से आवाजाही पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्युतीकरण से वंचित तोकों की सूची उपलब्ध कराने और झूलते तारों को कसने के भी निर्देश दिए। डीएम रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ को निर्देश दिए कि अधिकारियों का भ्रमण रोस्टर तैयार करें, ताकि शिक्षा अधिकारी भ्रमण कर रिपोर्ट दे सकें।
विज्ञापन


बैठक में चौखुटा, धूराखेत व पनियाली में लो वोल्टेज, बबियाड़ व हरिनगर में विद्युतापूर्ति न होने, सुंदरखाल और बुरांशी में विद्युत पोल बदलने, माजुली में स्ट्रीट लाइट लगवाने, गुनियालेख में लगे मोबाइल टावर को शुरू कराने, पहाड़पानी में डाक्टरों की तैनाती कराने व साफ सफाई की व्यवस्था कराने, संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी में एक्स-रे टेकनीशियन तैनात कराने, पैथालाजी लैब बनवाने, धानाचूली में सड़क किनारे नाली बनवाने, धानाचूली-देवलीधार रोड की मरम्मत कराने, महतोलियागांव में सीसी रोड बनवाने समेत विभिन्न विभागों की समस्याएं उठाई गईं। बैठक में ब्लाक प्रमुख अंजू नयाल, ज्येष्ठ प्रमुख जीवन बर्गली, कनिष्ठ प्रमुख दीपक दानी, सीडीओ ललित मोहन रयाल, एसडीएम राकेश तिवारी, सीएमओ डा.एलएम उप्रेती, मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed