{"_id":"5727a1ad4f1c1ba6155cd403","slug":"stripe-and-put-out-the-flames-in-ramgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारी और रामगढ़ में बुझाई गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारी और रामगढ़ में बुझाई गई आग
मुक्तेश्वर(नैनीताल)।
Updated Tue, 03 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
जंगल की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुक्तेश्वर(नैनीताल)। धारी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग जंगलों में लगी आग को बुझाने में स्थानीय लोग और राजस्व कर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं। धारी के एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया की पिछले दो दिन से महतोलिया गांव, दड़मानें, क्वैदल, पहाड़पानी, गुनियालेख, मटियाल, गुनीगांव सहित आसपास के गांवों में आग बुझाई जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि एमआई-17 हेलीकाप्टर ने भी दो बार पांच-पांच हजार लीटर पानी से कृत्रिम बरसात कर जंगलों में लगी आग को बुझाया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड, जल संस्थान, स्थानीय ग्रामीणों और महिलाएं भी सहयोग कर रही हैं। आग बुझाने में तहसीलदार नवाजिस खलिक, पटवारी शकील अहमद, गोपाल राम, तारा सिंह, दीवान सिंह ने भी सहयोग किया। इधर, रामगढ़ ब्लाक के दुत्कानेधार के समीप खपराड़ इलाके में भड़की आग को एसडीआरएफ की टीम के साथ, भवाली और मुक्तेश्वर पुलिस समेत स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया गया।