{"_id":"5d2648b88ebc3e6d1e2bcdfd","slug":"strike-nainital-news-hld348424333","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे सभासद
विज्ञापन
नैनीताल में सभासदों के धरने में समर्थन देने पहुंचे बुजुर्ग भाजपाई।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर पालिका ईओ के स्थानांतरण की मांग को सभासदों का धरना बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। धरने के 10वें दिन सभासद मनोज साह जगाती और भगवत रावत भूख हड़ताल पर जमे रहे। इस दौरान धरने पर बैठी महिला सभासदों ने डीएम सविन बंसल से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा।
सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो महिला सभासद आमरण अनशन करेंगी। वहीं अन्य सभासदों ने बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू करने का फैसला लिया है।
वहीं पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि उनके द्वारा बीते दिनों शासन स्तर पर वार्ता हुई है और ईओ के तबादले के लिए उनके द्वारा भी एक पत्र शासन को भेजा गया है। सभासद जगाती ने बताया कि बुधवार को देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संयोजक केएल आर्या, बीजेपी की विमला अधिकारी, पूर्व सभासद सर्वर खान समेत नगर के कई बुजुर्गों ने धरना स्थल पहुंच कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने भी सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर सभासदों के साथ खड़े होने की घोषणा की।
विज्ञापन
डीएम ने ईओ-सभासद विवाद की रिपोर्ट शासन को भेजी
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने ईओ रोहिताश शर्मा और सभासदों के बीच चल रहे विवाद की जांच बुधवार को पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। आगे की कार्रवाई शासन स्तर से होनी है। बता दें कि बीते दिनों सभासदों ने ईओ पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए डीएम से लेकर शासन तक शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने प्रकरण की जांच करते हुए ईओ से बजट खर्च करने, कर्मचारियों की संख्या और उनकी कार्यशैली के विषय में रिकार्ड तलब किया था। ब्यूरो
सभासदों के अनशन को लेकर सांसद ने मंत्री और डीएम से की बात
नैनीताल। सभासदों के धरने एवं अनशन को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने चिंता जताई है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और डीएम सविन बंसल से बुधवार देर शाम वार्ता की। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने उनके हवाले से बताया कि सांसद ने दोनों से वार्ता के दौरान इस बात पर चिंता जताई कि मंडल एवं जिला मुख्यालय पर सभासदों के धरने और भूख हड़ताल से नैनीताल की छवि खराब हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सभासदों की बात सुनकर उनकी समस्या का निस्तारण किया जाए। ब्यूरो