फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strictly follow lockdown in Ramajan

रमजान में सख्ती से करें लॉकडाउन का पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Strictly follow lockdown in Ramajan
कालाढूंगी थाने में बैठक लेते एस डी एम - फोटो : AMAR UJALA
कालाढूंगी। रमजान महीने को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने थाने में कालाढूंगी के मस्जिद इमामों व कमेटी अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। एसडीएम और सीओ ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान में लोग अपने घरों पर नमाज पढ़ रहे हैं ऐसे ही रमजान के महीने में भी इबादत करते रहें। उन्होंने कहा कि घरों पर भी पढ़ी जाने वाली नमाज में घर के अलावा दूसरे लोगों को एकत्र न होने दें। जामा मस्जिद सदर वकील अहमद द्वारा रोजा रखने व खोलते समय मस्जिद से सायरन बजाने की अनुमति की बात पर एसडीएम ने कहा कि सायरन भी लाउडस्पीकर से ही बजना है इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी जा सकतती। उन्होंने कहा कि रोजा रखने व खोलने के समय कमेटी बिना लाउडस्पीकर के अपने स्तर से कोई संकेत देना चाहे तो मनाही नहीं पर जरूरत है लॉकडाउन और धारा 144 के पालन करने की। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस हर समय गश्त पर है लॉकडाउन का पालन न करने और धारा 144 का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम शुक्ल ने गर्मी के मौसम और रमजान को देखते हुए बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, मजार मस्जिद सदर शराफत कुरैशी, मोती मस्जिद सदर हाजी जलील अहमद, मस्जिद इमाम कारी असरार अहमद, कारी फिरासत अली, कारी शाहिद अली, हाफिज इमामुद्दीन, हाजी शफीक अहमद, मो, मेहताब, हाजी इस्लाम सहित नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, सभासद दीनू सती, हरीश मेहरा, पूरन जोशी, मुराद अंसारी, मो, शहजाद आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed