{"_id":"57b563a14f1c1b1f176eb1c6","slug":"strict-instructions-to-disclose-crimes-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों के जल्द खुलासा करने के कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों के जल्द खुलासा करने के कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उपमहानिरीक्षक की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपराध स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के अतिरिक्त जिलों में लंबित विवेचनाधीन अभियोग, वांछित अपराधी, बरामदगी, गिरफ्तारी, समन वारंटों की तामीली, मालखानों में मालों के निस्तारण, वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही, अपराधियों का सत्यापन एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में डीआईजी अजय रौतेला ने मंडल भर के पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन अपराधों में आंशिक वृद्धि हुई है, उन पर अंकुश लगाने और घटित अपराधों का जल्द खुलासा करें।
बैठक में शांति व्यवस्था, संपत्ति से संबंधित अपराधों में शत प्रतिशत बरामदगी करने, वाहन चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने, अच्छे कार्य के लिए पुलिस कर्मी का चयन करके वेस्ट पुलिस आफिसर चुने जाने, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सुरक्षा प्रबंधन करने, धार्मिक स्थलों की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था करने आदि बिंदुओं पर चर्चा कर विवेचनों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नैनीताल की एसएसपी, स्वीटी अग्रवाल, अल्मोड़ा के केएस नगन्याल, पिथौरागढ़ के रोशन लाल शर्मा, चंपावत के दलीप सिंह कुंवर, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ऊधमसिंह नगर के टीडी वैला व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर डॉ. उत्तम सिंह नेगी आदि थे।