फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   During the operation in Nainital a strange worm was found in place of stone in the gall bladder.

Nainital News: ऑपरेशन के दौरान पित्त की थैली में पथरी की जगह मिला विचित्र कीड़ा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Thu, 02 Jun 2022 07:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2022 07:08 AM IST
सार

नैनीताल के रामनगर में डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब एक युवती की पित्त की थैली में पथरी की जगह एक विचित्र कीड़ा मिला। डॉक्टरों ने बताया कि यह विचित्र कीड़ा दस लाख मामलों में से किसी एक में होता है। 

विज्ञापन
During the operation in Nainital a strange worm was found in place of stone in the gall bladder.
रामनगर के ब्रजेश अस्पताल में किशोरी के पित्त की थैली से निकाला विचित्र कीड़ा - फोटो : RAMNAGAR

विस्तार

पित्त में पथरी का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर तब हैरान हो गए जब पथरी की जगह पित्त की थैली में विचित्र कीड़ा मिला। डॉक्टरों के मुताबिक यह विचित्र कीड़ा दस लाख मामलों में से किसी एक में होता है। ऑपरेशन के बाद अब अस्पताल में किशोरी पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उसका आयुष्मान कार्ड से उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मुरादाबाद ठाकुरद्वारा निवासी नसीम अहमद की 14 वर्षीय पुत्री इलमा रामनगर में अपनी नानी के यहां आई थी। यहां उसके पेट में दर्द उठने लगा तो परिजनों ने उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी के पित्त की थैली में पथरी बताई। किशोरी का आयुष्मान कार्ड बना हुआ था। परिजनों ने उसे रामनगर के बृजेश अस्पताल में दिखाया। अस्पताल के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने पथरी का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जब ऑपरेशन किया तो पित्त की थैली में पथरी नहीं मिली। यह जानना जरूरी था कि अल्ट्रासांउड में पथरीनुमा चीज क्या थी। पित्त की थैली को देखा तो उसमें एक विचित्र कीड़ा था। जिसे निकाल दिया गया। अब किशोरी स्वस्थ है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधपका मांस खाने से शरीर में पहुंचा
डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस विचित्र कीड़े को लीवर फूल्क कहा जाता है। अधपका मांस खाने से यह कीड़ा शरीर में चला जाता है और पित्त की थैली में घुस जाता है। यह कीड़ा अधिकतर मांस के जरिये ही शरीर में जाता है। रामनगर में इस तरह का यह पहला मामला है। ऐसा मामला पहले कभी उनके सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला दस लाख लोगों में किसी एक में मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed